देवघर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन उग्र, खड़गे के विवादित बयान पर प्रदर्शनकारियों ने फूंका पुतला
पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल दिया है.
देवघर (DEOGHAR): पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा ने देशभर में मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में देवघर में भी भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ऐसे में मंगलवार को पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंधीर सिंह के नेतृत्व में सारठ स्थित आवास के समीप सहरजोरी मैदान में सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए. मौके पर रंधीर सिंह ने कहा कि पिछड़े समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस पार्टी हमेशा गाली देती है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी और देश से माफी नहीं मांगी, तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी.
इस मौके पर रंधीर सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े समुदाय से आते हैं और कांग्रेस पार्टी लगातार उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करती रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी स्वीकार नहीं की जा सकती. रंधीर सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा की ओर से व्यापक आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पार्टी के खिलाफ विरोध जारी रखने का आह्वान किया. इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेतृत्व से बयान पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग दोहराई गई. ऐसे में अब देखना होगा की यह आंदोलन कितना आगे तक बढ़ता है. गोरतलब है यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है, पक्ष- विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है ऐसे में अब देखना होगा की इसको लेकर आगे क्या नया मोड लेता है.