देवघर में JMM नेता के घर हथियार के बल पर डकैती, पत्नी पर चाकू से किया हमला

देवघर में झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य ओमकारनाथ वर्णवाल के घर हथियार के बल पर डकैतों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान मोहल्ला का है.

देवघर में JMM नेता के घर हथियार के बल पर डकैती, पत्नी पर चाकू से किया हमला

देवघर: झारखंड में सत्तारूढ़ दल के नेता का घर भी अब सुरक्षित नहीं रहा. बीती रात देवघर में झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य ओमकारनाथ वर्णवाल के घर हथियार के बल पर डकैतों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है. मामला नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान मोहल्ला का है. जब घर स्वामी ओमकारनाथ निजी काम से देवघर से बाहर गए हुए थे तब बीती रात छत के माध्यम से 4 की संख्या में डकैत घर में घुस गए और बंदूक के बल पर घरवालों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया.

गृहस्वामी ओमकार नाथ की पत्नी जब इसका विरोध की तो डकैतों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. डकैत अलमारी, ब्रीफकेस, बैग इत्यादि से सोना, चांदी और नगद पर हाथ साफ करते हुए फरार हो गया. इस दौरान घर में रखा आईफोन भी उठा ले गए. सोना का चैन, कान की बाली, नगद, मोबाइल मिलाकर लगभग 10 लाख की डकैती होने की बात की जा रही है.

घटना की जानकारी झामुमो नेताओं और स्थानीय लोगों को मिलने के बाद सभी ओमकारनाथ वर्णवाल के घर पहुँच कर घटना से अवगत हो रहे है. वही नगर थाना की पुलिस को रात में ही जानकारी मिल ने के बाद लगातार डकैतों को खोज रही है.पिछले कुछ दिनों में नगर थाना क्षेत्र में कई घटनाएं घट रही है.

डकैती से पहले एसबीआई का एटीएम चोरी की घटना में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है. लगातार घट रही घटनाओं से पुलिस के कार्यशैली पर आवाज़ उठ रहे हैं. दूसरी ओर झामुमो नेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिलकर घटना में शामिल डकैत और डकैती का समान रिकवरी के अलावा अपराधमुक्त जिला बनाने को लेकर आज मुलाकात करने की बात की जा रही है.

रिपोर्ट रितुराज सिन्हा