अखिल झारखंड ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बने आदर्श लक्ष्य
पंडित बी. एन. झा रोड स्थित निजी हॉल में अखिल झारखंड ठेकेदार संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई.बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया.बैठक के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई.
देवघर: पंडित बी. एन. झा रोड स्थित निजी हॉल में अखिल झारखंड ठेकेदार संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई.बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया.बैठक के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई.जिसमें सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने आदर्श लक्ष्य को निर्विरोध संघ का अध्यक्ष चुना गया.
इसके बाद सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. रांची के हरि नारायण मिश्रा एवं जमशेदपुर के आशीष सिंह को उपाध्यक्ष, धनबाद के कामेश्वर प्रसाद सिंह को महासचिव, बोकारो के विक्रम सिन्हा एवं दुमका के कौशल आनंद को सचिव, कोडरमा के विमल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, हजारीबाग के आलोक वर्मा को संगठन सचिव, तथा गुमला के अमर नाथ गुप्ता एवं गढ़वा के सिकंदर सिंह को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, ठेकेदारों के हितों की रक्षा करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि संघ राज्यभर के ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा.बैठक का समापन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुआ.
रिपोर्ट:ऋतुराज सिन्हा