BREAKING: जजमेंट लिखने के एवज में एसडीओ कार्यालय के लिपिक ने मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

जिले के अनुमंडल कार्यालय में एसीबी हजारीबाग की टीम ने सहायक प्रशासी अधिकारी (लिपिक) बासुदेव राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

BREAKING: जजमेंट लिखने के एवज में एसडीओ कार्यालय के लिपिक ने मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

चतरा (CHATRA): जिले के अनुमंडल कार्यालय में  एसीबी हजारीबाग की टीम ने सहायक प्रशासी अधिकारी (लिपिक) बासुदेव राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. हंटरगंज निवासी विलास यादव से भूमि विवाद से जुड़े लंबित जजमेंट को लिखने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी. कुल 10,000 रुपये रिश्वत के तौर पर मांगे गए थे. इसके बाद विलास यादव ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी. ऐसे में शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर अनुमंडल कार्यालय में कार्रवाई की और बासुदेव राम को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी लिपिक को उसके कार्यालय के कमरे में ले गई, जहां दरवाजा बंद कर पूछताछ शुरू की गई.

बताते चलें कि कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद विभिन्न दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी जांच की है और मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई है. वहीं पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद ACB की टीम गिरफ्तार बासुदेव राम को अपने साथ हजारीबाग ले गई है. ऐसे में एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. इधर मामले में आगे की कार्रवाई एसीबी की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.