चाइबासा में दर्दनाक हादसा, कार के भीतर दम घुटने से 5 साल की बच्ची की मौत

चाइबासा में दर्दनाक हादसा, कार के भीतर दम घुटने से 5 साल की बच्ची की मौत

चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. कार के अंदर दम घुटने से एक 5 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हुई है. मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित टुंगरी का है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. बताया जा रहा है स्कूल से घर लौटते वक्त 2 बच्चे  इशानी गोप और अंकित गोप धूप से बचने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक कार में जा घुसे. कार का दरवाजा भीतर से लॉक हो गया. इसी दौरान कार के भीतर दोनों का दम घुटने लगा. देर शाम अंकित गोप किसी तरह कार से बाहर निकल गया. लेकिन बच्ची कार के भीतर ही बेहोश हो गई. अंकित गोप न घर जाकर मामल की जानकारी दी तो लोग मौके पर जुटे. कार से बाहर निकल बच्ची को लोगों ने चाइबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इशानी गोप (5) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के अनुसार कर के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची का दाम घट गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है. घटना को लेकर इलाज में शोक की लहर है. 

दोस्तों ने कार में बैठने बोला

अस्पताल पहुंचा अंकित गोप ने बताया कि वह और इशानी स्कूल से घर वापस लौट रहे थे. उसके 2 साथी आलोक और अर्णव ने हमें कहा कि इतनी धूप में कहां जाओगे, कार में आकर बैठ जाओ. फिर हम दोनों कार के भीतर जाकर बैठ गए. आलोक और अर्णव वहां से चले गए. वे दोनों कार में भीतर फंस गए. बताया जा रहा है कि कार टुंगरी मोहल्ले में ग्रीन फ्लैट के पास सड़क किनारे खड़ी थी. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. इशानी गोप एलकेजी की छात्रा थी.