झारखंड डाक विभाग में GDS के 1,379 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

झारखंड डाक विभाग में GDS के 1,379 पदों पर भर्ती निकली है. 10वीं पास उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

झारखंड डाक विभाग में GDS के 1,379 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. झारखंड पोस्टल सर्किल में कुल 1,379 पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं. आवेदन ऑनलाइन करना होगा.

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़ा होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर और साइकिल चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए. भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं.

किस जिले में कितने पद?

झारखंड में सबसे ज्यादा सिंहभूम डिवीजन में 250 पद हैं. इसके बाद पलामू में 216, रांची में 211 और हजारीबाग में 199 पद हैं.

  • देवघर – 121 पद
  • धनबाद – 62 पद
  • गिरिडीह – 117 पद
  • गुमला – 88 पद
  • हजारीबाग – 199 पद
  • पलामू – 216 पद
  • रांची – 211 पद
  • संथाल परगना – 112 पद
  • सिंहभूम – 250 पद

 उम्र सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

आवेदन की जरूरी तारीखें

  • GDS भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 है.
  • ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है.

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज तैयार रखने चाहिए. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को जरूर पढ़ लें.