झारखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! CHO के 1038 पदों पर भर्ती, जानें कब से करें आवेदन

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी CHO के पदों पर बंपर भर्ती निकली है.

झारखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! CHO के 1038 पदों पर भर्ती, जानें कब से करें आवेदन

TNP DESK झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यानी CHO के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1038 पदों को भरा जाना है. अगर आप भी स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

कब से शुरू होगा आवेदन 

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया कल यानी 31अक्टूबर से शुरू हो रही है वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर तक है.

कैटेगरी वाइज पदों की संख्या 

अनारक्षित 253

इडब्ल्यूएस 104

एसटी 280

एससी 288

पिछड़ा वर्ग1- 55

पिछड़ा वर्ग 2- 58

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक नर्सिंग के साथ-साथ किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल से इंटीग्रेटेड करिकुलम के रूप में कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

सेलेक्टेड उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय के अलावा प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 15 हजार रुपये तक दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा.