महिला का बहला फुसला कर किया अपहरण,बोकारो पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार    

पुलिस ने महिला अपहरण कांड का खुलासा कर लिया है. रहावन ओपी पुलिस ने महिला को बहला फुसला कर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के पास 12 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी.

महिला का बहला फुसला कर किया अपहरण,बोकारो पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

बोकारो:पुलिस ने महिला अपहरण कांड का खुलासा कर लिया है. रहावन ओपी पुलिस ने महिला को बहला फुसला कर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साथ ही महिला को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस के पास 12 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें महिला के अपहरण की बात कही गई. मामले में पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी शुरू की और आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में पुलिस ने तकनीकी पहलुओं पर जांच की और कम समय में आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया.       

मामला बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के रहावन ओपी पुलिस का है. जहां 12 अक्टूबर को एक महिला के लापता होने की खबर से खलबली मच गई.परिवार के लोगों ने थाना में आवेदन दे कर महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने केस को गंभीरता से लिया और तहकीकात शुरू की. इस दौरान मोबाईल फोन और अन्य टेक्निकल पहलुओं पर जांच शुरू हुई. जिसमें पुलिस को जानकारी मिली की महिला और आरोपी रांची में मौजूद है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और रांची पहुँच कर आरोपी को पकड़ लिया.       

पुलिस के मुताबिक महिला को उसी गांव के सत्येन्द्र कुमार महतो द्वारा बहला-फुसलाकर भगाया गया था. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर जागेश्वर विहार (रहावन ओपी) थाना में कांड सं. 20/2026, दिनांक 12.10.2026, धारा 87 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

कांड दर्ज होने के बाद से ही पीड़िता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में बीते 15 अक्टूबर को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पीड़िता को राजधानी रांची से बरामद कर लिया.  इसके बाद कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 30 वर्षीय सत्येन्द्र कुमार महतो उर्फ किंटू, पिता प्रेमनाथ महतो, ग्राम रहावन को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में रहावन ओपी प्रभारी पिन्टू महथा, पु.अ.नि. जगदेव पाहन एवं रहावन ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे.

रिपोर्ट: संजय कुमार