डुमरी विधायक जयराम महतो और भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के बीच जारी जुबानी जंग तेज,जानिए क्या कहा
बोकारो(BOKARO): डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के बीच जारी जुबानी जंग अब तेज हो गई है. दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी से कोयलांचल की सियासत गरमा गई है. इस बीच भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर तीखा हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि जयराम महतो की विचारधारा और आचरण को झारखंड की जनता देख रही है. लालखंड की विचारधारा को झारखंड के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. ढुल्लू महतो ने यहां तक कह दिया कि जयराम महतो अपनी विचारधारा अपने पास रखें, नहीं तो जहां जाएंगे, वहां उन्हें लात-जूते खाने पड़ेंगे.
सांसद ने जयराम महतो को माफिया का दलाल बताते हुए उन पर सिर्फ पैसे कमाने की भूख होने का आरोप लगाया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर जयराम महतो में दम है तो दोबारा डुमरी से चुनाव लड़कर दिखाएं, भागने का काम न करें. ढुल्लू महतो ने जयराम महतो को डरपोक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने झारखंड से लालखंड की विचारधारा और उग्रवाद को खत्म करने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि ऐसी विचारधारा झारखंड में नहीं चलेगी और जयराम महतो का भी अंत प्रदेश की जनता करेगी.
रिपोर्ट - संजीव कुमार