बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 6 घायल
जरीडीह थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक की आंख बुरी तरह चोटिल हो गई है. साथ ही, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है
जरीडीह थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक की आंख बुरी तरह चोटिल हो गई है. साथ ही, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है
बोकारो(BOKARO): जरीडीह थाना क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक की आंख बुरी तरह चोटिल हो गई है. साथ ही, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्या है पूरा मामला
मामला बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र का है जहां देर सभी युवक दो कारों में सवार होकर जैनामोड़ से बालीडीह जा रहे थे, इसी दौरान सड़क पर रॉन्ग साइड में खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक से कारों की टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक की पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी, जिसके कारण चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया. इस दुर्घटना में शिवम कुमार नामक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए, सभी लोग बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मी डीह बाजार के रहने वाले है.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, सड़क पर खराब वाहनों को बिना उचित सुरक्षा इंतजाम के खड़ा किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय स्तर पर पुलिस की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं, फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार