बोकारो में कार से संदिग्ध पदार्थ बरामद, कार सवार पांच गिरफ्तार
बोकारो के पिंड्राजोरा में वाहन जांच के दौरान एर्टिगा कार से चार बोतलों में प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर वाहन और रासायनिक पदार्थ जब्त कर लिया है.
बोकारो(Bokaro):जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक बार से संदिग्ध पदार्थ मिलने से हड़कंप मच गया. पिंड्राजोरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया. साथ ही पदार्थ की जाँच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में थाना में केस दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी की एक कार से कुछ विस्फोटक पदार्थ अपराधी लेकर जाने वाले है. जिसके बाद पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के गवई ब्रिज के पास एंटी क्राइम वाहन जांच शुरू किया गया.जिसमें पुलिस ने एक एर्टिगा कार को आता देखा. जिसके बाद उसे रोक कर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अवैध और प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ बरामद किया है. 375 एमएल की चार बोतलों में रासायनिक पदार्थ बरामद हुई है. हालांकि, वाहन में सवार लोग बरामद पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके.
मामले की जानकारी देते हुए चास के एडिशनल एसपी वेदांत शंकर ने बताया कि एंटी क्राइम जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार उर्फ संजय डोम, संजय सिंह, मनोज कुमार तुरी, वीर सिंह और राज कुमार महतो के रूप में हुई है.एस पी के अनुसार जांच के क्रम में इन सभी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. इस मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 123/26, दिनांक 5 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने BNS की धारा 317(5), 111(2), 111(4), 287, 288 और 61(2) के साथ धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
पुलिस ने बरामद रासायनिक पदार्थ और वाहन को जब्त करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
रिपोर्ट-संजीव कुमार