झारखंड के लाल का कमाल! बोकारो के कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड-A के खिलाफ टीम इंडिया में मिला मौका
झारखंड के बोकारो के युवा क्रिकेटर कुमार कुशाग्र (21) का इंडिया-ए टीम में चयन हुआ है. न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शुरुआती दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए उन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह मौका मिला है. ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन (187 रन व शतक) के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है. बोकारो जिला क्रिकेट संघ ने इसे पूरे झारखंड के लिए गौरव बताया है.
बोकारो(Bokaro): झारखंड के बोकारो से बेहद ही अच्छी खबर सामने आई है जहाँ महज 21 वर्ष कि उम्र में युवा खिलड़ी कुमार कुशाग्र ने शिर्फ अपना और अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है.
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, इतने छोटे उम्र में उनका चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है. न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शुरुआती दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए कुशाग्र को भारतीय टीम में शामिल किया गया है, आपको बात दें कि उन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह मौका मिला है.कुशाग्र के इस चयन से बोकारो जिला क्रिकेट संघ और झारखंड क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया.
बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पी एन सिंह ने बातया कि बोकारो के युवा क्रिकेटर कुमार कुशाग्र ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है. न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए उनका चयन किया गया है. चोट के कारण शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हुए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कुशाग्र को यह मौका मिला है.कुशाग्र के चयन को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ हालिया प्रदर्शन की अहम भूमिका मानी जा रही है. अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में उन्होंने 187 रन बनाए थे. इस दौरान कुशाग्र ने शतक भी बनाया था. उनके इसी प्रदर्शन ने उनका इंडिया-ए टीम में जगह बनाने का रास्ता मजबूत किया.
कुमार कुशाग्र के चयन पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है. उनका कहना है कि कुशाग्र बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर अंडर-14 स्तर से ही लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उनका इंडिया-ए टीम में चयन पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गौरव की बात है. पदाधिकारियों के मुताबिक, झारखंड से इंडिया-ए स्तर तक पहुंचने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों में कुशाग्र एक महत्वपूर्ण नाम हैं.
अब न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ मुकाबलों में कुशाग्र के पास अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने का मौका होगा.बोकारो के इस युवा खिलाड़ी की नजर अब इंडिया-ए के लिए बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत करने पर होगी.
रिपोर्ट- संजीव कुमार