जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला का कटा सर मिलने से हड़कंप,रांची से पटना जा रही थी ट्रेन  

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला का कटा सर मिलने से हड़कंप मच गया. यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो RPF ने सर को जब्त किया और जांच शुरू कर दी.इ

जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला का कटा सर मिलने से हड़कंप,रांची से पटना जा रही थी ट्रेन

बोकारो: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला का कटा सर मिलने से हड़कंप मच गया. यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो RPF ने सर को जब्त किया और जांच शुरू कर दी.इस दौरान एक घंटे से अधिक ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही. तब तक यात्री परेशान रहे. आरपीएफ बोकारो और जीआरपी की टीम के साथ FSL की टीम जांच में जुट गई.

बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगे इंजन के अगले हिस्से में स्थित कैटल गार्ड के आसपास जांच के दौरान वहां स्थित एक हॉल में एक महिला का कटा हुआ सर रखा हुआ था. जिसके बदबू से सनसनी फैली थी. आरपीएफ की मौजूदगी में सर को बाहर निकाला गया. जीआरपी ने पंचनामा प्रक्रिया पूरी कर सर को अपने कब्जे में ले लिया.

जानकारी अनुसार गोमो में ट्रेन का चालक बदलता है. बदबू मिलने पर वहां मामूली रूप से जांच की गई. आशंका जताई गई कि कहीं चूहा मरकर फंसा हुआ है, जिसके कारण बदबू आ रही होगी. ट्रेन चंद्रपुरा स्टेशन पहुंचते-पहुंचते बदबू बढ़ती चली गई. बोकारो स्टील स्टेशन पर जांच कर कटा हुआ सर बरामद किया गया.

आरपीएफ ओसी संतोष कुमार ने बताया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस में बदबू की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी टीम पहुंची. काफी खोजबीन के बाद इंजन के आगे कैटल गार्ड के समीप एक हॉल के अंदर से करीब 50 वर्षीय महिला का कटा हुआ सर बरामद किया गया. जो जिस पोज होने की स्थिति में आ चुका है. साउथ इंजन में कैसे आया? कहां रखा गया? किसने रखा? यह सर किस महिला की है आदि जांच का विषय है.

स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक ने बताया कि 11:35 में ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 में आई. सिग्नल देने के बाद पाइलट ने वॉकी टॉकी से कंट्रोल को सूचित किया कि इंजन के आगे कोई कटा हुआ सर रखा है. जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी को सूचित कर जांच कराई गई.

रिपोर्ट: संजीव कुमार