मामूली से विवाद में नागा साधु की करदी पिटाई, बदमाशों ने तोड़ी कार, वायरल हुआ वीडियो

बोकारो के BS सिटी थाना क्षेत्र में गरगा पुल के पास स्थित शनि मंदिर में रहने वाले नागा साधु दिगंबर रघुवर पुरी दास की कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. विवाद के दौरान युवकों ने साधु कार को भी तोड़ दिया.

बोकारो (BOKARO): बोकारो के BS सिटी थाना क्षेत्र में गरगा पुल के पास स्थित शनि मंदिर में रहने वाले नागा साधु दिगंबर रघुवर पुरी दास की कुछ युवकों ने जमकर पिटाई कर दी. विवाद के दौरान युवकों ने पास खड़े कार को भी तोड़ दिया. वहीं, मारपीट का वीडियो बना रहे एक युवक के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की, घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुंवर सिंह कॉलोनी के पास से एक आरोपी युवक को हिरासत में लिया और उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची. इसी दौरान जब पुलिस आरोपी को थाने ले जाने लगी, तो वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी युवक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई करने लगी. हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भीड़ से बचाया और थाने ले गई.

मामले कि जांच कर रही है पुलिस

मारपीट में घायल नागा साधु को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. वहीं, घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पीड़ित नागा बाबा ने बताया कि पंप से तेल लेकर निकले थे, इसी दौरान युवकों से कहा सुनी हुई थी. गाड़ी में साथ बैठे व्यक्ति से हाथा पाई हो गई, उसके बाद युवकों के बाकी सहयोगी पहुँचे और मारपीट की. सिटी DSP राजीव रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है. विवाद की असली वजह का पता लगाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के साथ मारपीट हुई है, तो इसकी भी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- संजीव कुमार