नागा साधु मारपीट कांड: बोकारो पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार  

बोकारो: जिले में मामली विवाद में नागा साधु से मारपीट करने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अन्य युवकों से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को मिली है. जिसके आधार पर अब आगे कार्रवाई जारी है.युवक की गिरफ़्तारी बोकारो से ही की गई है.

नागा साधु मारपीट कांड: बोकारो पुलिस ने मारपीट करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार

बोकारो: जिले में मामली विवाद में नागा साधु से मारपीट करने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अन्य युवकों से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को मिली है. जिसके आधार पर अब आगे कार्रवाई जारी है.युवक की गिरफ़्तारी बोकारो से ही की गई है.इस मामले में बोकारो सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.साथ ही दावा किया है कि सभी की जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी.           

दरअसल मामला शनिवार का है. जब बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित गरगा नदी के पास शनि मंदिर में नागा साधु के साथ मारपीट और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी. अब घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान चास मछली पट्टी निवासी कंचन दत्ता के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि पेट्रोल लेकर लौटने के दौरान मामूली विवाद के बाद नागा साधु दिगंबर रघुवर पुरी  के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी.  इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है.

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी नागा साधु समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है.  पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो में पहले पक्ष के लोगों द्वारा तलवार लेकर मारपीट किए जाने की बात सामने आई है. इसके अलावा, गिरफ्तार युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने के मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है.

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से नागा साधु के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी.  इसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की.  उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से सामने आए मामलों की जांच की जा रही है. वहीं, युवक की पिटाई करने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है.  इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: संजीव कुमार