रांची(RANCHI): झारखंड में रंगदारी की डिमांड करने वाले कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. अब बोकारो पुलिस ने बीएमडबल्यू कंपनी से रंगदारी मांगने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान के शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.साथ ही इससे पूछताछ में कई खुलासे हुए है. पूरे मामले में बोकरो पुलिस ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है. जिसमें बताया गया कि कैसे गैंग पर शिकंजा कस रहा है.
दरअसल बीते 12 मार्च को बोकारो में बंसल ग्रुप की निर्माणधीन बीएमडबल्यू कंपनी पर गोली बारी की सूचना पुलिस को मिली. इस घटना के बाद प्रिंस खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. जिसमें उसने खुली धमकी दी. वीडियो में प्रिंस खान दावा कर रहा था की उसने बम फेकवाया है. अगर बिना मैनेज किए काम किया गया तो अगली बार गोली के निशाने पर कंपनी के मालिक हो सकते है.
मामला बड़ा था जिसे देखते हुए पुलिस एक SIT का गठन किया. पूरे मामले में जांच शुरू हुई. टेक्निकल सेल की मदद ली गई. जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली की पर्चा फेकने वाला और कंपनी के मालिक का नंबर देने वाला व्यक्ति बोकारो का रहने वाला है. वह लगातार प्रिंस खान के संपर्क में था. उसने पहले पर्चा फेक कर दहशत फैलाने की कोशिश की. फिर बाद में प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर धमकी दी थी.
मामले में अब बोकारो जिले के बालिडीह पुलिस ने आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते दिनों कंपनी के मालिक को धमकी दी गई थी. जिसमें पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. इसके बाद जानकारी मिली की धमकी देने वाला व्यक्ति बोकारो के डुमरी इलाके का रहने वाला है. इसके बाद उसके मोबाईल नंबर को ट्रेस किया गया. पुलिस को जानकारी मिली की वह लगातार प्रिंस खान के संपर्क में है. बीएमडबल्यू से लेकर अन्य कारोबारी की जानकारी उसके द्वारा ही प्रिंस खान तक पहुंचाई जाती है. फिर मोबाईल नंबर प्रिंस खान को मुहैया करा कर धमकी भरा मैसेज भेजा करता था.
पुलिस ने खुलासा किया है कि बीएमडबल्यू कंपनी में धमकी मामले में प्रिंस खान के गुर्गे को 1.5 लाख रुपये भी मिले थे. प्रिंस खान ने उसे बैंक में पैसा ट्रांसफर कराया था. सभी डिटेल्स मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. जिसमें उसने इस पूरी वारदात की कहानी स्वीकार किया है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. साथ ही इससे पूछताछ में निकली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटा है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस गैंग के सभी गुर्गे सलाखों के पीछे होंगे.