बोकारो में पुलिसकर्मी बनकर वृद्ध महिलाओं से जेवरात की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस

चास थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर दो वृद्ध महिलाओं से जेवरात ठगने का मामला सामने आया है, घटना गरगा पुल के पास काली मंदिर के सामने की है जहां ऊषा लोधा अपनी जेठानी सुंदर देवी लोधा के साथ टोटो से सेक्टर-4 से चास जा रही थीं.

बोकारो में पुलिसकर्मी बनकर वृद्ध महिलाओं से जेवरात की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस

बोकारो(BOKARO): चास थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर दो वृद्ध महिलाओं से जेवरात ठगने का मामला सामने आया है, घटना गरगा पुल के पास काली मंदिर के सामने की है जहां ऊषा लोधा अपनी जेठानी सुंदर देवी लोधा के साथ टोटो से सेक्टर-4 से चास जा रही थीं. इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए टोटो रुकवाया और जांच के बहाने जेवर लेकर फरार हो गए.

कैसे हुआ मामला

चास की रहने वाली ऊषा लोधा अपनी जेठानी सुंदर देवी लोधा के साथ टोटो से सेक्टर-4 से चास जा रही थीं, इसी दौरान इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए टोटो रुकवाया और टोटो चालक से लाइसेंस और कागजात की जांच करने लगा इसके बाद युवक ने दोनों महिलाओं से कहा कि आगे हत्या की घटना हुई है और पुलिस जांच चल रही है और सुरक्षा का हवाला देते हुए महिलाओं को जेवर उतारकर बैग में रखने की सलाह दी, महिलाएं जैसे ही जेवर उतार कर रुमाल में बांधने लगी वैसे ही मदद के बहाने दोनों बदमाशों ने महिलाओं के जेवर गायब कर दिए और वहाँ से फरार हो गए. कुछ देर बाद दोनों महिलाओं को जैसे ही ठगी का पता चला उन्होंने चास थाना में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की कार्रवाई तेज़

शिकायत दर्ज कराने के बाद चास एएसपी वेदांत शंकर ने मामले कि जांच शुरू कर दी है और साथ ही बताया कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट- संजीव कुमार