सावधान : साधु के भेष में आए, चमत्कार दिखाने के बहाने महिला का मंगलसूत्र ले उड़ा ठग

बोकारो से आया है जहां बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू हनुमान नगर में साधु के भेष में आए दो ठग महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. दोनों ठगों ने महिला को चमत्कार दिखाने के नाम पर अपने झांसे में लिया और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. पुलिस जांच में जुट गई है.

सावधान : साधु के भेष में आए, चमत्कार दिखाने के बहाने महिला का मंगलसूत्र ले उड़ा ठग

बोकारो (BOKARO): आज के आधुनिक दौर में विज्ञान और तकनीक ने जिंदगी को काफी बदल दिया है. इसके बावजूद समाज में अंधविश्वास की जड़ें अब भी इतनी गहरी हैं कि लोग चमत्कार और जादू के नाम पर ठगों के जाल में फंस जाते हैं. ऐसा ही मामला बोकारो से आया है जहां बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू हनुमान नगर में साधु के भेष में आए दो ठग महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. दोनों ठगों ने महिला को चमत्कार दिखाने के नाम पर अपने झांसे में लिया और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी है. वहीं, दोनों संदिग्धों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सुरेंद्र सिंह के घर पहुँचा था ठग 

जानकारी के मुताबिक, दोनों ठग सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के घर में पहुंचे. जहां महिला ने पहले दोनों साधू को खाना खिलाया. उसके बाद महिला को चमत्कार दिखाने लगे. पहले हाथ में घास देकर बंद मुट्ठी से अड़हुल का फूल बनाकर दिखाया. इसके बाद मुट्ठी बंद कर दुर्गा जी की मूर्ति बना दी. फिर दोनों ने महिला से सोना मांगा. महिला ने सोना नहीं होने की बात कही, लेकिन उसकी बेटी ने घर में मंगलसूत्र होने की जानकारी दी और मंगलसूत्र लाकर दोनों ठगों को दे दिया.

अंधविश्वास के नाम पर ठगी 

इसके बाद ठगों ने मंगलसूत्र को साड़ी में बांधकर दुर्गा की मूर्ति के साथ महिला को सौंप दिया और कहा कि इसे शाम पांच बजे के बाद खोलना है. जब महिला ने पांच बजे के बाद साड़ी खोली, तो उसमें मंगलसूत्र गायब था. इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना को जानकारी दी. पुलिस जांच में जुट गई है और यह पता लगा रही है की चोरी करने आए साधु के भेष में कौन थे और किन किन लोगों के साथ ऐसी ठगी की है . फिलहाल इस घटना ने एक बार लोगों को अंधविश्वास ने अपने जाल में फंसा लिया. अब देखना होगा की पुलिस इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करती है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार