बोकारो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 6.34 टन अवैध कोयला बरामद

बोकारो जिले के बेरमो क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है.

बोकारो में CISF की बड़ी कार्रवाई, 6.34 टन अवैध कोयला बरामद

बोकारो: बोकारो जिले के बेरमो क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी और वाहन जांच अभियान के दौरान CISF की टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल 6.345 टन अवैध कोयला बरामद किया है. इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार CISF इकाई CCL करगली की टीम ने ढोरी एरिया के दीन दयाल एरिया के नजदीक छापेमारी कर 1.800 टन कोयला जब्त किया. वहीं केएमपी स्टोर और खासमहल एरिया के पीछे से 4.545 टन कोयला बरामद किया गया. इस तरह CISF ने कुल 6.345 टन कोयला जब्त किया. बरामद कोयले को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) प्रबंधन को सौंप दिया गया है.

CISF की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कोयला खनन परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

रिपोर्ट: संजीव कुमार