बोकारो के इस बहुचर्चित मामले की जांच की जिम्मेवारी अब सीआईडी को,जानिए डिटेल्स 

बोकारो के इस बहुचर्चित मामले की जांच की जिम्मेवारी अब सीआईडी को,जानिए डिटेल्स

TNP DESK-बोकारो रेलवे स्टेशन से 9 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर बरामद तीन दोस्तों के शव  के बहुचर्चित मामले की जाँच अब  सीआईडी करेगी।  सीआईडी केस को अपने हाथो में ले लिया है.   युवकों की मौत पर संदेह  जताते  हुए सीआईडी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है.  सूत्रों के अनुसार इससे जुड़ा मामला जीआरपी बोकारो में दर्ज हुआ था.  इसके बाद इस मामले को सीआईडी ने अपने हाथ में लेते हुए सीआईडी थाना, रांची में मामले को फिर से पंजीकृत किया है.  

तीनों युवको  की पहचान बबलू सोरेन, दीपक सोरेन और बाबूलाल मुर्मू के रूप में हुई थी.  घटना के बाद परिवार के लोगों ने बताया था कि तीनों 3 जून की शाम घर से निकले थे.  दूसरे दिन 4 जून को रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी.  मृतक के परिजनों ने इस मामले पर संदेह जताया था.  और जांच की मांग की थी.  बताया जाता है कि इसके बाद डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लिया और सीआईडी को जांच के  आदेश दिए. 

बबलू सोरेन बेंगलुरु में  काम करता था और 18 मई को लौटा था. तीन जून को जब वह घर से निकल रहा था तो उसने मां से कहा था कि वह जल्द लौट आएगा।  उस रात सात से आठ बजे के बीच भी बातचीत में उसने जल्द घर लौटने की बात कही थी, इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ था. जबकि, दीपक सोरेन ने तीन जून की दोपहर में अपनी भाभी रेशमी मुर्मू से कहा था कि वह नहाने जा रहा है, उसका भी शाम सात से रात 12 बजे तक फोन रिसीव नहीं हुआ था.  तीसरा साथी बाबूराम मुर्मू ने पांच जून को बेंगलुरु जाने के लिए टिकट बुक करा रखी थी.  शाम पांच बजे के बाद वह घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा।