बोकारो: होमगार्ड-चौकीदार बहाली की मांग पर युवाओं का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बोकारो जिले में में होमगार्ड और चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है. वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार संख्या-एक को जाम कर दिया. साथ ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

बोकारो: होमगार्ड-चौकीदार बहाली की मांग पर युवाओं का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बोकारो(BOKARO): जिले में में होमगार्ड और चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है. वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर युवाओं ने डीसी कार्यालय के मुख्य द्वार संख्या-एक को जाम कर दिया. साथ ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक बहाली का नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

45 दिनों का आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं निकला नोटिफिकेशन

आंदोलनकारी रोहित यादव ने बताया कि रिक्त पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर पहले भी युवाओं ने डीसी से मुलाकात की थी. उस दौरान डीसी ने 45 दिनों का समय मांगा था. निर्धारित समय पूरा होने के बाद जब दोबारा मुलाकात की गई, तो दुर्गापूजा के बाद दीपावली तक नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है.

तीन बार आश्वासन मिलने का दावा

वहीं, आंदोलनकारी सुनीता कुमारी ने कहा कि युवाओं को तीन बार आश्वासन मिल चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि अब वे अपना हक लेकर ही धरना स्थल से हटेंगे. आंदोलनकारियों का दावा है कि चौकीदार और होमगार्ड समेत कई पद खाली हैं, जिन पर स्थानीय स्तर पर बहाली प्रक्रिया शुरू की जा सकती है.

नोटिफिकेशन जारी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

युवाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द रिक्त पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक डीसी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

रिपोर्ट- संजीव कुमार