बोकारो: भूख हड़ताल के बीच विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने पूर्व विधायक स्वर्गीय समरेश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की जयंती पर विस्थापितों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. टू टैंक गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया
बोकारो: पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की जयंती पर विस्थापितों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. टू टैंक गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया.
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समरेश सिंह ने अलग झारखंड राज्य के वनांचल आंदोलन के साथ-साथ विस्थापितों के हक और अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. विस्थापितों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प संकल्प लेते हुए बीएसएल प्रबंधन से लंबित समस्याओं का समाधान करने और योग्य विस्थापित युवाओं को रोजगार देने की मांग की. उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्थापितों के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगी.
विधायक स्वेता सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ साथ आज बाबू जी समरेश सिंह की जयंती है. यह सभी संयोग इस धरना भूख हड़ताल के साथ जुड़ रहा है. यह सब इस आंदोलन को आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हक और अधिकार के लिए पूर्व मंत्री दिवंगत समरेश सिंह शुरू से लड़ते रहे है. आखिरी दम तक विस्थापित शोषित की लड़ाई लड़ी है. ऐसे में उन्हे हिम्मत मिलती है कि आज वह सभी के साथ मिल कर लड़ाई लड़ रही है. और इस लड़ाई में जीत होगी. सभी अपने हक की मांग कर रहे है और जब तक इस लड़ाई को मुकाम तक नहीं पहुंचा लेते है तब तक वह यहाँ डटी रहेंगी.