बोकारो: गोमिया में रफ्तार का कहर! पुल तोड़कर नदी में गिरा गिट्टी लदा ट्रैक्टर,बाल-बाल बचे लोग

बोकारो: गोमिया में रफ्तार का कहर! पुल तोड़कर नदी में गिरा गिट्टी लदा ट्रैक्टर,बाल-बाल बचे लोग

बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया सड़क पर रफ्तार का कहर और लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली. बुधवार को गोमिया सड़क पर गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दनदनाता हुआ जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर बोकारो नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा. जैसे ही ट्रैक्टर पुल से नीचे गिरा, आसपास चीख-पुकार मच गई. लोग समझे कोई बड़ी दुर्घटना हो गई. राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे. लेकिन ईश्वर की कृपा कहिए कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उनका आरोप है कि गिट्टी-बालू लदे ट्रैक्टर आए दिन ओवरलोड और तेज गति से दौड़ते हैं. न ट्रैफिक का डर, न पुलिस का खौफ. इसी लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टैक्टर में लदे गिट्टी का लीगल चालान था कि नही, ये तो पुलिस के जांच करने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि दोपहर बाद हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को बड़ी मुश्किल से नदी से बाहर निकाला गया. इस संबंध में गोमिया थानाप्रभारी ने बताया कि मामले पर पुलिस छानबीन कर रही है.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट