बोकारो: शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला के साथ कथित यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला के साथ कथित यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
बोकारो(BOKARO): आए-दिन महिलाओं के साथ कहीं न कहीं, कोई न कोई आपराधिक घटनाएं हमारे सामने आ रही हैं. ऐसे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते आपराधिक मामले और सुरक्षा की स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है. ताज़ा मामला झारखंड के बोकारो जिले से जुड़ा है जहां शादी का झांसा देकर महिला के साथ कथित यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों सहकर्मी हैं, इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
आखिर क्या है पूरा मामला
बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र से जुड़ा है, यहां संतोष कुमार नामक युवक पर उसकी महिला सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार