बोकारो: हड़ताल के तीसरे दिन दो आंदोलनकारी अस्पताल में भर्ती, नियोजन की मांग पर अड़े
बोकारो में विस्थापित अप्रेंटिस संघ की तीन दिन से जारी भूख हड़ताल गंभीर, मृत्युंजय तुरी और राहुल राय की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती. प्रबंधन पर कोई पहल नहीं करने का आरोप.
Bokaro (बोकारो): बोकारो में तीन दिन से लगातार चल रहे आंदोलन ने एक गंभीर मोड़ ले लिया है. बोकारो स्टील प्रबंधन से नियोजन की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों में से आज तीसरे दिन दो की तबीयत बिगड़ गई.
आंदोलन के दौरान कमजोरी और चक्कर की शिकायत आने के बाद आंदोलनकारी मृत्युंजय तुरी और राहुल राय को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया. उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. कामाख्या ने जांच के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई और कहा कि ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर ठीक है, लेकिन भूख हड़ताल के कारण कमजोरी महसूस हो रही है. जानकारी के लिए बात दें कि फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है और सलाइन चढ़ाया जा रहा है.
वहीं, आंदोलनकारी मृत्युंजय तुरी ने कहा कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह दोबारा आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे. उन्होंने बोकारो स्टील प्रबंधन पर आरोप लगते हुए कहा कि अब तक प्रबंधक ने उनकी मांगों पर कोई पहल नहीं की है. आंदोलन कर रहे आंदोलनकारी पिछले दो दिन से लगातार नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अनिश्चित समय तक भूक हड़ताल पर बैठे है.आंदोलन के दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं कि जात है तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी .