बोकारो: ट्रैक्टर गैरेज में भीषण आग, 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान

पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुघाट-पेटरवार मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर गैरेज में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गैरेज के अंदर रखा सामान जलने लगा. आग लगने से ट्रैक्टर के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स और बाकी सामान जलकर राख हो गए.

बोकारो: ट्रैक्टर गैरेज में भीषण आग, 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान

बोकारो(BOKARO): पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुघाट-पेटरवार मुख्य मार्ग पर एक ट्रैक्टर गैरेज में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गैरेज के अंदर रखा सामान जलने लगा. आग लगने से ट्रैक्टर के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स और बाकी सामान जलकर राख हो गए. घटना में 25 से 30 लाख रुपये या उससे अधिक का नुकसान हुआ है. हालांकि, आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पेटरवार थाना क्षेत्र में तेनुघाट-पेटरवार मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रैक्टर गैरेज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. गैरेज के अंदर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और गैरेज में रखा सामान जलने लगा.

खाना खा रहे थे मालिक, तभी मिली सूचना

गैरेज मालिक विमलेश शर्मा ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर खाना खा रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने फोन कर गैरेज में आग लगने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी. आग की चपेट में आने से गैरेज में रखे ट्रैक्टर के कई जरूरी पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह जल गए.

आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना तेनुघाट दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही Chief Firefighter दीनानाथ शुक्ल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया.

इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गैरेज मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. आग लगने के सही कारणों और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है.

रिपोर्ट- संजीव कुमार