बोकारो: नियोजन की मांग पर विस्थापित अप्रेंटिसों की भूख हड़ताल जारी, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
बोकारो के विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा नियोजन की मांग को लेकर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी. दिव्यांग रूबी कुमारी बच्चों के साथ डटीं, संघ ने चेतावनी दी—मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज होगा.
Bokaro (बोकारो): बोकारो में विस्थापितों की चल रही भूख हड़ताल अब अक्रामक रूप ले रही है. नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा उठाई गई मांगों का यह तीसरा दिन है.
तीन दिन से जारी इस भूख हड़ताल में बैठे आंदोलनकारियों ने बताया कि जब तक उनकी सारी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता,तब तक वे अनिश्चित समय तक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे. आपको बता दें कि यह आंदोलन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की सारी मांगे पूरी की जाने के लिए कि जा रही है. वही, बीएसएल प्रबंधन की ओर से दिख री लापरवाही और पहल नहीं किए जाने की वजह से यह आंदोलन और भी गंभीरता से बढ़ते जा रहा है.
इस आंदोलन स्थल पर संघर्ष की एक ऐसी तस्वीर भी देखने को मिल रही है, जहां दिव्यांग रूबी कुमारी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठी हैं. आंदोलन में मौजूद रूबी का कहना है कि जब तक नियोजन नहीं मिलता, तब तक वह अपने बच्चों के साथ आंदोलन स्थल पर डटी रहेंगी. वहीं, अप्रेंटिस संघ के सदस्य वकील अग्रवाल ने कहा कि विस्थापितों ने अपनी जमीन दी, जिसके कारण आज बोकारो में सेल, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी रह रहे हैं. धरना दे रहे संघ के सदस्यों ने बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं कि गई तो इसे और आगे तक बढ़ाया जाएगा और मुख्य धारा से भी अपने आप को अलग कर सकते है.