बोकारो: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, विपक्षी दलों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में आह्वान पर देशभर में सत्याग्रह किया जा रहा है.

बोकारो: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, विपक्षी दलों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

बोकारो(BOKARO): मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में आह्वान पर देशभर में सत्याग्रह किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज बोकारो के सर्किट हाउस में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई. ये बैठक 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक होने वाली है.

बैठक में क्या हुई चर्चा

बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जब से ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से BJP और मुख्य चुनाव आयुक्त मिलकर सरकार चला रहे हैं और खुलेआम BJP को समर्थन मिल रहा है. इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि पहले जनता सरकार चुनती थी, लेकिन अब लोगों के मतदान का अधिकार छीना जा रहा है.

क्या है आगे की योजना

बैठक के दौरान बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कहा कि कांग्रेस के साथ सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए और देश में हो रही इस वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए और इसे रोकना चाहिए, ताकि लोगों का मतदान देने का अधिकार न छीना जाए. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सभी विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा.

देशभर में हो रहा विरोध

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा है और उन पर SIR में कथित गड़बड़ी और हेरफेर का आरोप लगाया जा रहा है. झारखंड के अलग-अलग जिलों में इस्तीफे की मांग उठ रही है और अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.

रिपोर्ट - संजीव कुमार