बोकारो: चास अंचल अधिकारी पर गिरी गाज, वायरल ऑडियो और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विभाग ने किया निलंबित

चास अंचल अधिकारी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया. वायरल ऑडियो और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विभाग ने कार्रवाई की है. जिसके बाद अब उन्हे आयुक्त आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है

बोकारो: चास अंचल अधिकारी पर गिरी गाज, वायरल ऑडियो और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विभाग ने किया निलंबित

बोकारो: जिले के चास अंचल अधिकारी पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. वायरल ऑडियो  और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विभाग ने निलंबित कर दिया. साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है. राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए अंचल अधिकारी सेवा राम साहू को निलंबित करते हुए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.         

अंचल अधिकारी हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में रहे. उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायत को  विभाग ने गंभीरता से लिया. जिसमें कई साक्ष्य भी विभाग को मिले थे.जिसमें  सेवा राम साहू और जेबीवीएनएल, रांची के अनंत कुमार नामक व्यक्ति के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराई गई थी. जिसमें जांच के दौरान विभाग को आपत्तिजनक लगा.इसके साथ ही हाल ही में अंचल कार्यालय से एक युवक को धक्का देने और मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया था. जिसपर अब कार्रवाई की गई है.   

सेवा राम साहू पर कई गंभीर आरोप लगे है. जिसमें कार्यालय में बैठ कर भ्रष्टाचार और पैसे के उगाही के भी मामले शामिल है. जमीन से जुड़े मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की भी बात कई बार सामने आई है. जिसमें विभाग के पास लगातार शिकायत पहुँच रही थी. और आखिर कार विभाग ने जांच में आरोप को सही पाया गया. जिसके बाद अब गाज गिरी है. इस कार्रवाई के बाद दागी अधिकारियों में हड़कंप मचा है. वहीं दूसरी तरफ अंचल पहुँचने वाले लोगों ने विभाग के प्रति आभार जताया है. और कहा कि अंचल कार्यालय में बिना पैसा का कोई काम नहीं होता है. लेकिन अब कार्रवाई हुई है तो उम्मीद है की अंचल पर लगे दाग भी धुलेंगे.

रिपोर्ट: संजीव कुमार