बड़ी खबर: बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया हथियार, ट्रिगर दबने से गई तीन साल के मासूम की जान

माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे साहिल की मौत हो गई. शुरुवाती जानकारी के अनुसार, बच्चे के मामा राजेश कुमार ने उसे खेलने के लिए लोडेड अवैध हथियार दिया था, इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे बच्चे की मौत हो गई.

बड़ी खबर: बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया हथियार, ट्रिगर दबने से गई तीन साल के मासूम की जान

बोकारो(BOKARO): माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में गोली लगने से साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे साहिल की मौत हो गई. शुरुवाती जानकारी के अनुसार, बच्चे के मामा राजेश कुमार ने उसे खेलने के लिए लोडेड अवैध हथियार दिया था, इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद मामा अवैध हथियार लेकर फरार हो गया और पूरे परिवार में मातम का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस बच्चे के मामा की तलाश कर रही है, वही घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

चॉकलेट मांगा तो थमा दिया हथियार

बच्चों की मां शोभा देवी ने बताया कि उनका भाई घर आया था, तभी बच्चे ने मामा से चॉकलेट मांगा जिसके बदले मामा ने बच्चे को खेलने के लिए हथियार दे दिया, इसी दौरान बच्चे के हाथ से गोली चल गई और सीधे उसके माथे में लगी और मासूम की मौत हो गई. बच्चों की मां शोभा देवी ने आगे बताया कि उसके बाद भाई राजेश ने बच्चों को अस्पताल भी ले जाने का काम किया, लेकिन फिलहाल आरोपी मामा राजेश कुमार का कोई पता नहीं चल रहा है.

क्या है माराफारी थाना प्रभारी का कहना

माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी मामा राजेश कुमार का पता लगाने की कोशिश कर रह हैं. पुलिस की जांच में घर वालों ने बच्चे के मां के द्वारा खिलौना कहकर हथियार देने की बात कही है और बच्चे से हथियार का ट्रिगर कैसे दबा यह जांच का विषय है, लेकिन अब सवाल ये उठता है की राजेश के पास अवैध हथियार आया कहा से और क्या किसी उद्देश्य से यह अवैध हथियार रखा गया था.

रिपोर्ट- संजीव कुमार