BIG BREAKING: बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा,अनियंत्रित ऑटो पलटी,दादी-पोता की मौत   

पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.परिवार ऑटो से इलाज कराने जा रहा था. तभी बंधगोड़ा साइट स्थित जोड़ा मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गई.

BIG BREAKING: बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा,अनियंत्रित ऑटो पलटी,दादी-पोता की मौत

बोकारो: पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई.परिवार ऑटो से इलाज कराने जा रहा था. तभी बंधगोड़ा साइट स्थित जोड़ा मंदिर के पास ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गई.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे और महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

परिजनों ने बताया कि ऑटो से दो महिला और एक बच्चा सवार थे. बच्चे को परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे. तभी जोड़ा मंदिर के पास हादसा हुआ. जिसमें ऑटो चालाक समेत सभी सवार को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन एक महिला और बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.        

मृतकों की पहचान घटियाली गांव निवासी कनक मंडल और देवाशीष मंडल के रूप में हुई है.  ऑटो में दो महिला और एक बच्चा सवार था.  इस हादसे एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हुई है. दोनों रिश्ते में दादी और पोता थे.   

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बाइक के चकमा देने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.  हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट: संजीव कुमार