सड़क पर मनचले ने लड़की के साथ किया छेड़खानी,पुलिस ने 24 घंटे में कर लिया गिरफ्तार

गोमिया थाना क्षेत्र में लड़की के साथ छेड़खानी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. सड़क पर लड़की का पीछा कर उसे जबरन गाड़ी में खिचने और छेड़खानी का मामला थाना पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सड़क पर मनचले ने लड़की के साथ किया छेड़खानी,पुलिस ने 24 घंटे में कर लिया गिरफ्तार

बोकारो(BOKARO): जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में लड़की के साथ छेड़खानी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. सड़क पर लड़की का पीछा कर उसे जबरन गाड़ी में खिचने और छेड़खानी का मामला थाना पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी गोमिया थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

पुलिस ने छेड़खानी मामले में बताया कि पीडिता के लिखित शिकायत पर गोमिया थाना में कांड संख्या 124/2026 दर्ज किया गया. मामले में आरोपी भोला शंकर उर्फ शंकर दयाल कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता महेश प्रसाद, साकिन हजारी पटवा बस्ती, थाना गोमिया, जिला बोकारो को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ़्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और जेल भेज दिया गया.    

लड़की ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि भोला शंकर उसका पीछा कर रहा था. और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था. किसी तरह वह भाग कर वहाँ से निकली.और घर वालों को मामले की जानकारी दी. उसने बताया है कि वह उस घटना के बाद से डर के माहौल में है. और पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी.     

जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. साथ ही पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में कोई भी लड़कियों पर गलत नजर या छेड़खानी करेगा तो पुलिस उसपर सख्ती से कार्रवाई करेगी. अड्डा बाजी करने और मनचलों पर विशेष नजर रखी जा रही है. जिससे शहर में कोई अप्रिय घटना ना हो. छापेमारी में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो,स०अ०नि० अखिलेश कुमार समेत जवान शामिल थे.

रिपोर्ट: संजय कुमार गोमिया