दूसरी महिला पर डोरे डाल रहा था पति, इसी बीचं सड़क में मिली पत्नी की लाश, जानिए फिर...

जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुंदा पंचायत के खखड़ा और जागेश्वर के बीच मुख्य सड़क पर एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

दूसरी महिला पर डोरे डाल रहा था पति, इसी बीचं सड़क  में मिली पत्नी की लाश, जानिए फिर...

बोकारो(BOKARO): जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुंदा पंचायत के खखड़ा और जागेश्वर के बीच मुख्य सड़क पर एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुनसान सड़क पर शव पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. मृतका की पहचान चोरगांवा निवासी महेंद्र कुमार मंडल की पत्नी नीलू देवी (38 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना शनिवार की है जहां खखड़ा से जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के डाकासाडम जाने वाली सुनसान सड़क पर महिला का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने जागेश्वर बिहार पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रकाश यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. पुलिस हत्या, हादसा समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

परिजनों ने जमकर किया हंगामा

इधर घटना की खबर मिलते ही परिजन चोरगांवा पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे. परिजनों ने महिला के पति पर गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है, साथ ही प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

मृतका के पिता रामेश्वर मंडल ने थाने में गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नीलू की शादी करीब 26 वर्ष पहले चोरगांवा निवासी महेंद्र मंडल से हुई थी. नीलू के चार बेटे हैं, बड़ा बेटा दीपक कुमार शादीशुदा है और बिहारशरीफ में रहकर काम करता है, जबकि तीन नाबालिग बच्चे घर पर ही रहते हैं. पिता का आरोप है कि पिछले दो-तीन साल से उसके दामाद महेंद्र का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा था.जब नीलू ने इसका विरोध किया तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

पति ने मारपीट न करने दिया था आश्वासन

इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई. पंचायती में महेंद्र ने अपनी गलती मानते हुए मारपीट न करने और अवैध संबंध तोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन फिर वही सिलसिला शुरू कर दिया. पिता ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी नीलू के साथ लाठी-डंडे और पत्थर से बेरहमी से मारपीट की गई थी.

पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पिता के आरोप के बाद पूरे मामले में हत्या की आशंका गहरा गई है.

रिपोर्ट- संजय कुमार