बेगूसराय रेप कांड: दरिंदगी का मुख्य आरोपी शहर छोड़ने की था फिराक में पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय से सामने आए दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

बेगूसराय रेप कांड: दरिंदगी का मुख्य आरोपी शहर छोड़ने की था फिराक में पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

TNP DESK: बिहार के बेगूसराय से सामने आए दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.इस कांड का मुख्य आरोपी शहर छोड़ कर  भागने की तैयारी में था. लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. गिरफ़्तारी के दौरान आरोपी भागने के दौरान घायल हुआ है. जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

बेगूसराय के ब्लू डायमंड होटल से आए वीडियो से सवाल खड़ा कर दिया था.आरोप है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला को होटल के कमरे में ले जाकर हथियार का भय दिखाया गया, उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया.इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी गई.

मामले में पुलिस ने पहले आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया और अब दूसरे आरोपी विक्रम साहनी को भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में विक्रम घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र का है पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़िता के मुताबिक, 27 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण दिलाने के सिलसिले में निकली थी.

आरोप है कि रास्ते में पड़ोसी विक्रांत सहनी ने उसे रोका और बातचीत के बहाने अपने साथ ले गया.इसके बाद उसे अलका सिनेमा के पास ले जाया गया, जहां रोहित कुमार के मौजूद होने की बात सामने आई.

पीड़िता का आरोप है कि दोनों उसे बातचीत के बहाने होटल ब्लू डायमंड ले गए.होटल के कमरे में दरवाजा बंद करने के बाद हथियार का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और उसे सोशल मीडिया तथा व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने की धमकी दी गई.

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया. महिला पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले रोहित कुमार को दोपहर में गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी विक्रम साहनी को देर रात गिरफ्तार किया गया.पुलिस के अनुसार, विक्रम गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 451/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ IT Act की धाराएं भी लगाई गई हैं.पुलिस अब घटना के वीडियो और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. साथ ही FSL रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बेगूसराय पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की विधि-सम्मत तरीके से जांच की जा रही है.