टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बरसात के दिनों में खतरनाक जहरीले सांपों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. खासकर खेत में काम करने वाले किसानों के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि वह जंगल-झाड़ और खेतों में काम करते हैं, जहां हर तरफ जहरीले सांपों का खतरा बना रहता है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खतरनाक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे काम करके थक चुके किसान जब गमछा बिछाकर खेत में जैसे ही सोने गया, उसके शर्ट में जहरीला कोबरा घुस गया.उसके बाद जो कुछ हुआ, उसको देखकर और सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
किसान सो रहा था शर्ट में कोबरा सर्प घूस गया , खेती किसानी आसान काम नही है ।
— Hemlata Meena (@hemlatajk) July 22, 2026
अन्नदाता की जय बनी रहे जो सभी की भूख मिटाता है सभी के पेट भरता है अपने अनाज की नाम मात्र कीमत लेकर । pic.twitter.com/jSQMq3aRIE
सांप को देखकर हलक में आ गई किसान की जान
दरअसल, सांप एक तरफ जहां जहरीला और जानलेवा होता है, वहीं दूसरी तरफ उसकी शरीर की बनावट ऐसी होती है कि किसी का भी शरीर सिहर उठता है. लोग सांप को देखकर उसको दूर भागते है, लेकिन एक किसान ऐसी स्थिति में फंस गया, जिसके बारे में सोचकर भी सांसें थम जाती है.सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक किसान गमछा बिछाकर खेत में लेटा हुआ नजर आ रहा है.वहीं कुछ लोग लकड़ी लेकर उसकी शर्ट को खोलने की कोशिश कर रहे है.यहां तक कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन जैसे ही आप आगे का वीडियो देखते हैं, आप दंग रह जाएंगे कि जैसे ही शर्ट के बटन खोले जाते हैं, एक नाग अपना फन फैलाकर थोड़ा सा शरीर बाहर निकालता है.वहां पर सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहे लोगों के मुंह से निकल रहा है कि ये तो कोबरा है, काट लेगा, काट लेगा...
लोगों की सूझबूझ से इस तरह हुआ बचाव
जिस किसान के कमीज में सांप घुसा था, उसे पूरी तरह से शांत होकर लेटे रहने के लिए कहा गया. किसान ठीक वैसा ही करता है.वह अपने शरीर में कोई भी हलचल नहीं करता और सीधे हाथ पैर कर के सोया रहता है, ताकि सांप को कोई हलचल महसूस न हो. क्योंकि थोड़ी सी भी हलचल होने पर सांप काट सकता था, जिससे बड़ा खतरा हो सकता था. अचानक उसे शर्ट के अंदर हलचल महसूस हुई. उसे शक हुआ कि उसकी शर्ट में कोई जहरीला सांप घुसा है.जब आसपास के लोगों ने ध्यान से देखा तो पता चला कि शर्ट के अंदर जहरीला कोबरा घुसा हुआ है.इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने काफी सावधानी से स्थिति को संभाला और सांप को बाहर निकाल लिया.
वायरल वीडियो ने उड़ा दिया लोगों के होश
वहां मौजूद लोगों ने दिमाग और पूरी शांति से काम लिया, क्योंकि छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती थी और किसान की जान जा सकती थी. क्योंकि वह काला कोबरा था. धीरे-धीरे शर्ट को संभालते हुए सांप को बाहर निकालने की कोशिश की गई.काफी सावधानी के साथ सांप को बाहर निकाला गया और किसान की जान बच गई.लेकिन इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसकी सांसें हलक में अटक गईं, क्योंकि यह काफी भयावह और डरावना था.

