टीएनपी डेस्क (TNP DESK):अक्सर आप लोगों ने सोशल मीडिया, समाचार पत्र या टीवी के माध्यम से चोरी की कई घटनाएं सुनी और देखी होंगी, जिसमें चोर सोने-चांदी के आभूषण और महंगी चीजें चुराकर चोर भाग जाते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब चोरी की घटना के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमे एक युवक, जो काफी पढ़ा-लिखा है और विदेश से पढ़कर वापस आया है, उसने चोरी शुरू कर दी. चोरी भी ऐसी-वैसी नहीं, बल्कि महिलाओं के अंडरगारमेंट्स की चोरी.यह सुनकर आपकी भी खोपड़ी खिसक जाएगी.
डिप्रेशन क्या न करवा दे
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास किसी के लिए समय नहीं है.लोगों के मन की बातें मन में ही रह जाती है ऐसे में धीरे-धीरे लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते है डिप्रेशन एक ऐसी हालत है, जिसमे बड़े से बड़ा पढ़ा-लिखा आदमी भी लाचार हो जाता है और मजबूरन कुछ ऐसा करने लगता है, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते है. इस युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ? बताया जा रहा है कि यह युवक विदेश में पढ़ाई करता था और पढ़ाई के लिए अपने देश से बाहर गया था. पढ़ाई पूरी कर वापस लौटने के बाद वह अचानक ऐसी हरकतें करने लगा, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. उसकी यह अजीबोगरीब चोरी की वारदात अब चर्चा का विषय बनी हुई है.
इस तरह हुआ अजीबोगरीब चोरी का खुलासा
आपको बता दें कि युवक की इस अजीबोगरीब हरकत का खुलासा 19 जून 2026 को हुआ, जब हल्द्वानी के महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 19 जून की रात जब वह अचानक नींद से उठी, तो देखा कि उसके घर की बाउंड्रि पार कर एक युवक उसके आंगन में पसारे गए पायजामा और अंडरगारमेंट्स को चुराकर ले जा रहा है.जब पुलिस ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें युवक अंडरगारमेंट्स की चोरी करता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया.उसके बाद जो खुलासा हुआ, वह हैरान कर देने वाला था.
पुलिस के सवाल पर युवक ने दिया हैरान करने वाला जवाब
जब पुलिस ने युवक से सवाल-जवाब किया और चोरी के पीछे की वजह पूछी, तो उसने काफी हैरान करने वाला जवाब दिया. उसने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार है और हमेशा दुखी रहता है. जब उसने अपने दोस्तों से यह बात बताई, तो दोस्तों ने उसे ऐसा करने की सलाह दी उसके दोस्तों ने कहा कि महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने में "किक" मिलती है, जिससे उसे मजा आएगा और वह अपने डिप्रेशन को भूल जाएगा इसी वजह से युवक ने यह सब शुरू किया आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (निवासी समीर विहार, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी) के रूप में हुई है
पढिए मामले पर पुलिस ने क्या कहा है
हल्द्वानी के कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि यह युवक क्लेप्टोमेनिया नाम की बीमारी का शिकार है. इस बीमारी में अक्सर मरीज बिना किसी आर्थिक लाभ के अजीबोगरीब चीजों की चोरी करता है, ताकि उसे मानसिक संतुष्टि मिल सके. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा और मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी.

