क्या रामलीला मैदान में फिर रचेगा इतिहास? विपक्ष दिखाएगा अपनी ताकत, 10 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर को कांग्रेस और INDIA गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है. इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ गठबंधन में शामिल कई राजनीतिक दलों के सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

क्या रामलीला मैदान में फिर रचेगा इतिहास? विपक्ष दिखाएगा अपनी ताकत, 10 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर को कांग्रेस और INDIA गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है. इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ गठबंधन में शामिल कई राजनीतिक दलों के सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाली इस रैली में विपक्ष चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर अपनी बात रखेगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रैली का रूट मैप शेयर किया. उन्होंने लोगों से रैली में शामिल होने की अपील करते हुए लिखा, 'कल मिलते हैं, साथ चलते हैं!' राहुल गांधी के शेयर किए गए मैप के मुताबिक, रैली में शामिल होने वाले लोग कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगे. कांग्रेस की कोशिश है कि इस रैली के जरिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष अपनी एकजुटता दिखाए.

https://x.com/RahulGandhi/status/2116417393606164929?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2116417393606164929%7Ctwgr%5E7bbc7c65fb6d706fafb216d17b78707acfb297cf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Frahul-gandhi-congress-shared-map-for-ramlila-maidan-rally-1-november-3209150

झारखंड से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन भी होंगे शामिल

इस रैली में झारखंड से भी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल होने. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत पार्टी के दूसरे नेता भी रैली में शामिल हो सकते हैं.

वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की समेत कई नेताओं के दिल्ली पहुंचने की तैयारी है. इनके अलावा पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता भी रैली में हिस्सा लेंगे.

झारखंड में INDIA गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने की तैयारी की है. पार्टी की ओर से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा आदिवासी संगठनों और दूसरे सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की भी भागीदारी हो सकती है.

यूपी, बिहार से लेकर बंगाल तक के नेता होंगे शामिल

दिल्ली की इस रैली में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के विपक्षी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राजद, झामुमो, कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेता भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई बड़े चेहरे रैली में मौजूद रहेंगे. हालांकि, गठबंधन के सभी दलों ने अभी तक अपने नेताओं की पूरी सूची जारी नहीं की है.

क्यों हो रही है यह रैली

दरअसल, कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता वोटर लिस्ट के SIR को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया में कई योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी आवाज उठा रहा है. रैली से पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सांकेतिक जन महाभियोग की तैयारी भी की गई है.

अब रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली पर सभी की नजरें रहेंगी. खासकर झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और कांग्रेस-राजद के नेताओं की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है.