भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने की मन की बात, जानिए Gen Z से क्या की है अपील 

भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ने की मन की बात, जानिए Gen Z से क्या की है अपील

टीएनपी डेस्क:  भोजपुरी गायक और 2025 में राजद  के टिकट पर चुनाव लड़ चुके खेसारी लाल यादव ने कई मुद्दों पर अपने मन  की बात सार्वजनिक की है.  उन्होंने युवाओं खासकर जेन  जी से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए एकजुट  होकर आवाज उठाने की अपील की है.  खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स  पर एक पोस्ट लिखा है.  यह  पोस्ट जेन जी  को संबोधित है. 

उन्होंने कहा है कि  Gen Z ने को शिक्षा लेकर जो आंदोलन और सर्जिकल स्ट्राइक किया, उसका फायदा हम सबने देख लिया और हर लोगो ने महसूस भी किया।  मेरा दिल से गुज़ारिश है  कि  अब सब को Gen Z के साथ मिलकर हेल्थ सिस्टम पर सुधार के लिए इक्कठा आवाज उठाना चाहिए।  आज के तारीख़ के अगर आपका हेल्थ इंश्योरेंस नहीं हैं ,तो आप प्राइवेट हॉस्पिटल में कदम नहीं रख सकते और छोटे शहर के सरकारी हॉस्पिटल का हाल हम सबको पता है.  

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और हॉस्पिटल का नेक्सस इतना मजबूत हैं कि  आप उनके चक्रव्यूह से वापिस नहीं निकल सकते हैं. परिवार के एक सदस्य का बीमारी पूरे परिवार को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ देता हैं। और ऊपर से इन प्राइवेट हॉस्पिटल , इंश्योरेंस कंपनी और मेडिसिन कंपनी का मार आपको जिंदगी भर के लिए पीछे धकेल देता है. शायद मेरा ये मन की बात आपको तब तक अच्छा नहीं लगेगा ,जब तक आपके किसी नजदीक के साथ ऐसा नहीं हुआ हो.  लेकिन मेरी मानिए , ये कहानी हर घर की है.  सब मिलकर अगला आवाज इसपर उठाइए, मैंने पहले भी उठाया हैं और आगे भी साथ दूँगा इस मुद्दे पर 🙏🏻