टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कच्ची उम्र का प्रेम एक तरफ जहां गहरा होता है, तो वहीं दूसरी तरफ खतरनाक भी होता है. जहां बच्चे जोश-जोश में आकर कई ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे परिवार की एक तरफ बदनामी होती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी लाइफ भी बर्बाद हो जाती है. दरअसल, आज हम ऐसी खौफनाक वारदात की बात करने वाले हैं, जहां एक नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर एक भाई ने ऐसी खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. वहीं, लड़की को दफनाने के लिए ऐसा खौफनाक तरीका अपनाया, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.बताया जा रहा है कि 17 साल की एक नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक के बहकावे में आकर पहले वह दो बार भाग चुकी थी, लेकिन घर वाले किसी तरह उसे वापस लेकर आए थे. लेकिन एक बार फिर से भागने की प्लानिंग कर रही थी और अपने प्रेमी से मिलने की भी सोच रही थी. इसकी भनक उसके चचेरे भाई को लग गई. फिर उसने जो कुछ किया, चलिए आपको पूरा माजरा बताते हैं.
बार-बार उसके घर छोड़ कर जाने से हो रही थी बदनामी
बताया जा रहा है कि बहन के बार-बार घर से भागने से घर की बदनामी हो रही थी. लड़की का चचेरा भाई परेशान था. उसने लोक-लाज में आकर अपनी नाबालिग बहन को मौत के घाट उतार दिया और गला घोंटकर चचेरी बहन की हत्या कर दी. वहीं, शव को ठिकाने लगाने के लिए ब्रीफकेस में बंद करके फेंक दिया.बताया जा रहा है कि 26 साल के अविनाश ने अपनी चचेरी बहन को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसका प्रेम प्रसंग किसी लड़के से चल रहा था और वह बार-बार घर से भाग रही थी. अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अविनाश भलस्वा डेरी के मुकुंदपुर इलाके में रहता है, लेकिन मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है.मामले में पुलिस की ओर से बताया गया है कि अविनाश की 17 साल की चचेरी बहन गांव में रहती थी. वह दो बार अपने प्रेमी के साथ घर से कहीं चली गई थी, लेकिन परिवार वाले किसी तरह उसे ढूंढकर वापस लेकर आए. लेकिन उसकी हरकतों में कोई भी सुधार नहीं आ रहा था, जिसकी वजह से घर वाले पूरी तरह से परेशान हो चुके थे.
गला घोंटकर उतार दिया मौत के घाट
इसी को देखते हुए वह अपनी चचेरी बहन को लेकर चार दिन पहले ही मुकुंदपुर आया था. लेकिन दिल्ली में रह रहे अपने प्रेमी से लगातार लड़की संपर्क में थी. वह फोन कर उससे बात भी कर रही थी. इसलिए जब अविनाश को भनक लगी कि वह अपने प्रेमी को दिल्ली से बुला रही है, तो वह इस बात से काफी नाराज हो गया.चचेरे भाई को लगा कि एक बार फिर कहीं उसकी बहन अपने आशिक के साथ भाग न जाए. इसी डर से उसने अपनी बहन का गला घोंट दिया और शव को ब्रीफकेस में भरकर फेंक दिया और घर से चला गया.
आरोपी भाई ने जुर्म किया क़बूल
वहीं, हत्या की खबर जैसे ही फैली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. वहीं, आउटर नॉर्थ स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर की ओर से इस मामले की जांच के दौरान एक मुखबिर से अविनाश के द्वारा हत्या करने की जानकारी मिली. जिस पर पुलिस ने अविनाश से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपनी बहन की हत्या की बात स्वीकार कर ली. वहीं, उसकी निशानदेही पर बुराड़ी इलाके से ब्रीफकेस में बंद शव को भी बरामद कर लिया गया.पुलिस की ओर से शव बरामद होने के बाद युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्याकांड के पीछे केवल प्रेम प्रसंग ही वजह था या फिर कोई और कारण भी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है.

