मम्मी-पापा अच्छे से रहियेगा...फुफेरे भाई की गंदी हरकतों से तंग आकर बहन ने उठाया खौफनाक कदम

कानपुर में फुफेरे भाई की कथित प्रताड़ना से परेशान 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि आरोपी उस पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाता था और फोन पर परेशान करता था. मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

मम्मी-पापा अच्छे से रहियेगा...फुफेरे भाई की गंदी हरकतों से तंग आकर बहन ने उठाया खौफनाक कदम

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बहन क्या होती है और उसकी कद्र क्या होती है और यह भाई-बहन का रिश्ता कितना पवित्र होता है, यह उससे जाकर पूछना चाहिए जो सच में अपनी बहन की इज्जत करते हैं. हालांकि बहन केवल वही नहीं होती जो आपकी सगी बहनें हैं, बल्कि वह भी बहनें हैं जो आपके चाचा, बुआ, मौसी या आस-पड़ोस में जिसकी भी आप बहन मानते हैं, वह सगी बहन जैसी ही होती हैं. उन पर गलत नजर रखना पाप से कम नहीं है. लेकिन कलयुग के जमाने में कुछ मामले ऐसे देखने को मिलते हैं, जिसको सुनने मात्र से ही मानवता का सिर झुक जाता है. आज हम ऐसी ही घिनौनी वारदात के बारे में बात करेंगे, जहां एक फुफेरा भाई ही अपने मामा की बेटी का दुश्मन बन गया और कुछ ऐसी हरकतें करने लगा कि उसकी बहन को इस दुनिया से अलविदा कहना पड़ा. चलिए पूरा मामला बताते हैं.

भाई की घिनौनी हरकत से परेशान थी बहन

रक्षा बंधन का त्योहार आने वाला है. सभी लोग अपने भाई-बहन के प्यार को सेलिब्रेट करेंगे. यहां तक कि जिनकी सगी बहनें नहीं होती हैं, वे अगल-बगल और आस-पड़ोस की मुंहबोली बहनों से भी राखी बंधवाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे जाहिल और जानवर हो जाते हैं, जिन्हें बहनों में भी हवस ही दिखती है. दरअसल, हम यहां यह सारी बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फुफेरे भाई की वजह से एक बहन ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसके फुफेरे भाई ने कई बार फोन किया था और दोस्त बनने का दबाव देता था. उसकी धमकी और हरकतों से तंग आकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने अपनी जान दे दी. वहीं, सुसाइड नोट में जो कुछ लिखा, उसको पढ़कर घरवालों की रूह कांप गई.

तंग आकार दे दी अपनी जान

बताया जा रहा है कि 17 साल की खुशबू नाम की नाबालिग को उसका फुफेरा भाई आए दिन फोन करता था और दोस्त बनने के लिए कहता था. काफी दिन तक उसने उसे परेशान किया. जब वह नहीं मानी तो वह उसे और ज्यादा परेशान करने लगा. उससे तंग आकर युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में लिखा, मम्मी-पापा, आप लोग अच्छे से रहिएगा. मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं. भाई-बहन, तुम भी ख्याल रखना. मैं अब शांति से खत्म हो रही हूं. इसको पढ़ने के बाद घर के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

सुसाइड नोट पढ़ कर रो पड़े परिजन

बताया जा रहा है कि खुशबू काफी देर तक कमरे से नहीं निकली. वह नहा-धोकर कमरे में घुसी थी और उसकी माँ पूजा कर रही थी. जब एक घंटे से ज्यादा हो गया और कोई हलचल नहीं हुई तो उसके छोटे भाई ने दरवाजा खटखटाया. जब अंदर से कोई भी हलचल नहीं हुई तो उसने झांककर देखा, तो उसके होश उड़ गए. कमरे में उसकी बहन का शव दिखाई दिया. वहीं, पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे गया. फॉरेंसिक टीम जांच के लिए सबूत इकट्ठा करने लगी.बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला श्याम नगर के गंगानगर का है, जहां मूल रूप से चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के सकरारी गांव के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह का परिवार एक किराये के मकान में रहता है. वह प्राइवेट नौकरी करते हैं. उनके परिवार में पत्नी नीलम, बेटा अभिषेक सिंह और दो बेटियां थीं, जिनमें खुशी और 17 साल की दूसरी बेटी खुशबू थी, जिसने अपनी जान दी है.

फोन पर देता था धमकी

बताया जा रहा है कि गुजरात में रहने वाला खुशबू के बुआ का लड़का उसे फोन करके जबरन बात करने का दबाव बनाता था और टॉर्चर करता था. वह उसे दोस्त बनने का दबाव बनाता था. उसने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना. वहीं, परिवार तक इस बात की शिकायत पहुंची. खुशबू के परिवार वालों ने बुआ से भी शिकायत की, लेकिन उसकी हरकतें और ज्यादा बढ़ती गईं. बताया जा रहा है कि जब से उसके पिता की मौत हुई, तब से वह और ज्यादा बेलगाम हो चुका था. फूफा ने जहर खाकर जान दी थी. बताया जा रहा है कि किसी की हरकतों से तंग आकर उसके पिता ने भी आत्महत्या की थी.

सोशल मीडिया पर भी फोटो डाल कर बता चुका था दोस्त

वहीं, खुशबू के परिजनों का आरोप है कि फुफेरे भाई ने एक बार सोशल मीडिया पर खुशबू की फोटो भी अपलोड कर दी थी और उसमें उसे अपना दोस्त यानी बॉयफ्रेंड बताया था. हालांकि, परिवार के काफी दबाव के बाद उसकी फोटो को उसने डिलीट किया था, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थीं. अंत में उसने अपनी फुफेरी बहन की जान लेकर ही छोड़ा. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज है. इस भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को दागदार किया है और यह भी उजागर किया है कि आज लोग अपनी बहन तो दूर, दूसरों की बहन को भी नहीं छोड़ रहे हैं.