प्रधानमंत्री ने IMC 2026 का किया उद्घाटन, 6G-AI जैसे विषयों पर किया फोकस
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वां संस्करण नई दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन किया.
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वां संस्करण नई दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन किया.
टी एन पी(TNP): एशिया के सबसे बड़े डिजिटल प्रौद्योगिकी मंचों में शामिल इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 का 10वां संस्करण सम्मेलन की शुरुवात नई दिल्ली के यशोभूमि में की गई . इस चार दिवसीय आयोजन का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, यानि 8 अक्टूबर को किया.
आपको बात दें कि इस सम्मेलन में दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के संयुक्त के निरीक्षण में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में दूरसंचार कंपनियों, उपकरण निर्माताओं, प्रौद्योगिकी फर्मों, नीति-निर्माताओं, स्टार्टअप और निवेशकों की भागीदारी भी ज़ोरों शोरों से देखने को मिली.
इस वर्ष IMC का थीम “स्केल विदाउट बाउंड्रीज” रखा गया.जिसका उद्देश्य नई तकनीकों को प्रयोगशालाओं और शुरुआती प्रयोगों तक सीमित रखने के बजाय बड़े पैमाने पर लागू कर उनके वास्तविक प्रभाव को सामने लाना बातया गया.
6जी, एआई और अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी पर दिया ज़ोर
इस बार सम्मेलन में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी प्रमुख केंद्र में रही. विशेषज्ञों और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई-नेटिव टेलीकॉम नेटवर्क, 5जी से कमाई के मॉडल, सैटेलाइट संचार, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कम्युनिकेशन, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर चर्चा की गई.
आयोजन को चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित किया गया जिस में सृष्टि (नवाचार और भविष्य का डिजिटल ढांचा), सुरक्षा (डिजिटल भरोसा), सशक्त (समावेश) और संवर्धन (आर्थिक विकास) जैसे विषय शामिल है.
2030 तक 100 करोड़ लोगों को 5जी से जोड़ने का रखा लक्ष
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सम्बोधन में बातया कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक करीब 100 करोड़ लोगों को 5जी नेटवर्क से जोड़ना रहेगा. आपको बात दें कि सरकार ने जो आंकड़े बताए है उनके मुताबिक पिछले ढाई वर्षों में करीब 50 करोड़ उपयोगकर्ता 5जी से जुड़ चुके हैं और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुए है और अब सरकार का जोर भारत 6जी अलायंस के माध्यम से 6जी तकनीक के विकास के साथ-साथ देश में टेलीकॉम उपकरणों और तकनीक के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने पर होगा.
प्रधानमंत्री ने सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया
इस सम्मेलन के पहले दिन यानि 7 अक्टूबर को सरकारी और उद्योग जगत के कई दिग्गज वक्ताओं ने शिरकत कर अपनी भागीदारी दिखाई.वहीं, 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक उद्घाटन के बाद रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील भारती मित्तल और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को संबोधित कर भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी.
इस सम्मेलन में तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप, निवेशक और आगंतुक से जुड़े व्यक्तियों की संख्या ज्यादा देखने को मिली.
इस सम्मेलन (IMC 2026 ) के जरिए भारत की डिजिटल कनेक्टिविटी, 6जी तैयारी, स्वदेशी टेलीकॉम तकनीक और वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में देश की भूमिका को नई दिशा देने पर ज्यादा ज़ोर रहेगा ताकि देश थर्ड लारगेस्ट इकनोमी बनने की तरफ अपना कदम मजबूत कर सके .