खरगे की टिप्पणी पर शाह का पलटवार, नीति और मुद्दों के बजाय गाली-गलौज की राजनीति कर रही कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

खरगे की टिप्पणी पर शाह का पलटवार, नीति और मुद्दों के बजाय गाली-गलौज की राजनीति कर रही कांग्रेस

TNPDESK: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है। बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है। जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

— Amit Shah (@AmitShah) October 25, 2026

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में मोदी जी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं.  यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों. कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया.

शाह ने कहा है कि बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है.  जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है.  जब-जब इन्होंने मोदी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है.

क्या है मामला 

पटना में रविवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह आयोजित की गई. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे.इस दौरान उन्होंने कहा कि वोट चोरी पकड़ी गई है. अब मोदी के जाने का समय आगया है.  इसके आगे उन्होंने कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा, जिसके बाद सभास्थल पर हंगामा हो गया.