September Rule Changes: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, ATM से पैसे निकालना और LPG से जुड़े काम हो सकते हैं महंगे

सितंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बैंकिंग सेवाओं से लेकर LPG कनेक्शन और टैक्स से जुड़े नियमों तक कई अपडेट 1 सितंबर के आसपास लागू होने हैं

September Rule Changes: 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, ATM से पैसे निकालना और LPG से जुड़े काम हो सकते हैं महंगे

Tnp desk: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बैंकिंग सेवाओं से लेकर LPG कनेक्शन और टैक्स से जुड़े नियमों तक कई अपडेट 1 सितंबर के आसपास लागू होने हैं. ऐसे में अगर आप बैंक ग्राहक हैं या LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है.

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट

सबसे पहले बात रसोई गैस की। LPG कनेक्शन के लिए e-KYC की प्रक्रिया को लेकर 31 अगस्त 2026 की डेडलाइन बताई गई है. यानी जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.  डेडलाइन के बाद LPG सेवा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि 1 सितंबर से घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने की अभी पुष्टि नहीं हुई है. LPG की कीमतों में बदलाव महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों की ओर से घोषित किया जाता है. ऐसे में अगर LPG का रेट बढ़ता है तो रसोई के बजट पर सीधा असर डाल सकता है. 

ATM से पैसे निकालना पड़ सकता है महंगा

सितंबर में बैंकिंग से जुड़े चार्ज भी चर्चा में हैं. कुछ बैंकों में तय फ्री लिमिट से ज्यादा ATM ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है. हालांकि ATM शुल्क सभी बैंकों के लिए एक जैसा नहीं है. इसलिए ग्राहकों को अपने बैंक की नई शुल्क सूची जरूर देखनी चाहिए.

बैंक FD पर भी नजर रखें

सितंबर की शुरुआत में बैंकिंग सेक्टर में FD की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना पर भी नजर रहेगी. अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों की नई ब्याज दरों की तुलना करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

टैक्स और दूसरे वित्तीय बदलाव भी अहम

सितंबर में टैक्स से जुड़े कुछ नियम  भी आम लोगों और कारोबारियों को परेशान कर सकती हैं. खासकर टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले लोगों और बिजनेस से जुड़े लोगों को नई व्यवस्था और लागू होने वाली डेडलाइन पर नजर रखनी होगी

टाटा की कार हो जी महंगी

सितंबर 2026 की शुरुआत कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए महंगी साबित हो सकती है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी कारों और एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक 1 सितंबर 2026 से वाहनों की कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में टाटा की कार या एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नई कीमतें लागू होने से पहले बुकिंग करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

कुल मिलाकर सितंबर की शुरुआत में कई ऐसे बदलाव हैं जिनका असर आपकी जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है. इसलिए LPG e-KYC की डेडलाइन, बैंक के ATM चार्ज और टैक्स से जुड़े जरूरी अपडेट को समय रहते चेक कर लेना बेहतर रहेगा