TNP DESK- सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया की सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का चयन हो गया है. लोक उद्यम चयन परिषद ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के तकनीकी निदेशक एन फ्रैंकलिन जयकुमार के नाम पर मुहर लगाई है. चयन परिषद ने बुधवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार लिया.
इस पद के लिए कुल 11 अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया. जयकुमार ने कोल इंडिया और अन्य पीएसयू के कई बड़े अधिकारियो को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है. दौड़ में कोल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक कम्युनिटी डेवलपमेंट ओम प्रकाश मिश्रा, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड लिमिटेड के निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक वित्त एमडी अंजार आलम भी शामिल थे. इनके अलावे अन्य अधिकारी भी शामिल रहे. लेकिन बाजी एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने मारी.

