SBI ग्राहकों को राहत, बैंक हड़ताल के दौरान ATM ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क, जानें कैसे

बैंक हड़ताल के बीच एस बी आई ने ग्राहकों को राहत दी है. 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के ऐ टी एम से ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. वहीं यू पी आई ,यों नो , नेट बैंकिंग, नीफ़ट ,आर टी जी एस और आई एम पी एस जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

SBI ग्राहकों को राहत, बैंक हड़ताल के दौरान ATM ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क, जानें कैसे

TNP (टी एन पी): देश भर के एस बी आई कास्टमर्स के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. देश भर में जहाँ तीन दिवसीय बैंक हड़ताल की जानकारी मिल रही है.  वहीं SBI के ग्राहक 28 सितंबर से 30 सितंबर तक अब किसी भी बैंक के एटीएम से नकद निकासी और अन्य ऐ टी एम  ट्रांजैक्शन कर सकेंगे, आपको बात दें जिन पर सामान्य तौर पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क अब  इस अवधि में नहीं लिए जाएंगे.

बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में ग्राहकों को नकदी की समस्या से बचाने के लिए एस बी आई  ने ATM सेवाओं को लेकर यह विशेष व्यवस्था की है.

तीन दिनों तक ऐ टी एम  शुल्क में राहत

एस बी आई  के अनुसार, 28, 29 और 30 सितंबर को ग्राहक देशभर में किसी भी बैंक के ऐ टी एम का इस्तेमाल कर सकते हैं. सामान्य तौर पर निर्धारित मुफ्त ऐ टी एम  ट्रांजैक्शन की सीमा पार होने के बाद लगने वाले शुल्क इन तीन दिनों के दौरान नहीं लिए जाएंगे.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

इस हड़ताल का असर एस बी आई  की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा. ग्राहक घर बैठे ही कई जरूरी बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

अब आपको बताते है कौंन सी सुविधाये शामिल है :

  • यों नो एस बी आई और इंटरनेट बैंकिंग
  • व्हाट्स एप बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
  • यू पी आई  के जरिए भुगतान और ट्रांसफर
  • आई एम पी एस, नीफ़ट और आर टी जी एस सेवाएं
  • 24x7 एस बी आई  कॉन्टैक्ट सेंटर

एस बी आई  ने ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि शाखाओं में संभावित व्यवधान के बावजूद जरूरी वित्तीय लेनदेन जारी रखा जा सके.