मुंबई(MUMBAI): दिल्ली से शुरू हुए छात्र आंदोलन की आंच अब देश के कई राज्यों तक पहुँच गई. इस बीच बॉलीवुड के भाईजान ने सोशल साइट एक्स पर छात्रों से एक अपील की है. जिसमें उन्होंने सभी से वापस लौटने की बात कही है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भरोसा जताया है. मालूम हो की सलमान खान से देर रात भी एक पोस्ट सोशल मीडिया में किया था. जिसमें उन्होंने घायल छात्र के प्रति सवेदना जताई थी.
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
दरअसल गुरुवार को देर शाम सोशल साइट एक्स पर सलमान खान ने लिखा कि "छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं—चाहे शिक्षा का विषय हो या उनकी सुरक्षा का। इसलिए उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और न ही उनके माता-पिता को उनकी चिंता करनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए छात्रों से मेरा अनुरोध है कि कृपया अपने माता-पिता और अपने घर वापस लौट जाएं " एक्टर सलमान खान ने NEET पेपर लीक मामले पर प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अपने घर वापस चले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है.
बता दे कि नीट पेपर लीक मामले में सीजेपी के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन दिल्ली से निकल कर देश के कई हिस्से में पहुँच गया. दिल्ली के जंतर मंतर पर 32 दिन से छात्र धरने पर बैठे है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ छात्रों पर हुए केस को वापस लेने और नीट पेपर लीक की वजह से आत्म हत्या करने वाले 22 छात्रों के परिजन को मुआवजा की मांग है.

