SIR के खिलाफ आर-पार के मूड में राहुल-प्रियंका, जंतर मंतर पर धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया   

देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया. दूसरे दिन बुधवार को भी राहुल गांधी,प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता बैठक के बाद जंतर मंतर कुच करने की कोशिश किया.जहां उन्हे रास्ते से ही पुलिस ने रोक दिया.

SIR के खिलाफ आर-पार के मूड में राहुल-प्रियंका, जंतर मंतर पर धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया

टीएनपी डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया. दूसरे दिन बुधवार को भी राहुल गांधी,प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता बैठक के बाद जंतर मंतर कुच करने की कोशिश किया.जहां उन्हे रास्ते से ही पुलिस ने रोक दिया. इस दौरान प्रियंका गांधी सड़क पर ही लेट गई. जिसके बाद पुलिस ने उन्हे वहाँ से उठा कर हिरासत में ले लिया. साथ ही राहुल गांधी और अन्य सांसद को भी हिरासत में ले लिया गया.

देशद्रोही और गद्दारों के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकने वाली नहीं है https://t.co/k9atPpwDXC

— Congress (@INCIndia) October 7, 2026

 

इंडिया ब्लॉक के सांसदों की एक बैठक बुधवार को जंतर मंतर के पास एक रेस्टोरेंट में की गई. इस बैठक में विपक्षी दल के सांसद शामिल हुए. इस बैठक के बाद राहुल गांधी समेत अन्य सांसद जंतर मंतर मार्च पर निकले.जहां मार्च शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के सोशल मीडिया हैडल से पोस्ट किया गया. जिसमें लिखा गया की अब जंतर मंतर से 100 मीटर दूर है. दूसरा पोस्ट आया जिसमें लिखा गया की लोक तंत्र को खत्म नहीं होने देंगे.

चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन,हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका #rahulgandhi #priyankagandhi #electioncommision #Latestupdates #SIR https://t.co/VL9PvONo3I

— The News Post (@TheNewsPost6) October 7, 2026

 

इस बीच ही जंतर मंतर की ओर नेताओं को बढ़ता देख दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई. देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया.इसी बीच जंतर मंतर से थोड़ा दूर पहले राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को रोक दिया गया. जिसमें प्रियंका गांधी सड़क पर लेट गई.

इस बीच जबरन राहुल –प्रियंका को पुलिस ने बस में बैठाया और हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की इस लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे. चुनाव आयुक्त ने प्रधानमंत्री के इशारे पर वोट चोरी किया है. इसका हिसाब होगा और इस्तीफा देना पड़ेगा. अब देश शांत नहीं बैठने वाला है.