TNP DESK- बंगाल में सियासी हलचल है. दो सगे भाईयों की गिरफ्तारी से हलचल तेज हुई है. दोनों भाईयों का पोलिटिकल कनेक्शन बताया जा रहा है. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में सीबीआई को एक और बड़ी सफलता मिली है. दो सगे भाइयों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. दोनों के नाम सागर सोनकर और साहब सोनकर बताया गया है. दावा किया जा रहा है कि दोनों चंद्रनाथ रथ हत्या के मामले में किरदार थे. इन पर शूटरों को सुपारी दिलाने और धन उपलब्ध कराने का आरोप है. उनके राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आने की बात की चर्चा है.
दावा किया गया है कि चंद्रनाथ रथ हत्या की साजिश पिछले साल दिसंबर महीने से ही रची जा रही थी और बंगाल चुनाव परिणाम आने के ठीक 2 दिन बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. उल्लेखनीय है कि 6 मई को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियां बरसाकर चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी थी. चंद्रनाथ रथ सुवेंदु अधिकारी के चुनावी और राजनीतिक रणनीतिकारों में गिने जाते थे. 2026 के विधानसभा चुनाव के पहले भवानीपुर में उनके अभियान की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.
सूत्र बता रहे हैं कि यह दोनों भाई पहले चंद्रनाथ रथ के साथ काम करते थे. कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जांच एजेंसी को सुराग हाथ लगे है. एजेंसी अब पूरे कनेक्शन को खंगालने में लग गई है. उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने अब तक इस मामले में 6 शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसके अलावे सुपारी देने में भूमिका निभाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तारी हुई है. इस हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था. उसके बाद यह मामला सीबीआई को हैंडोवर हो गया. सीबीआई फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

