बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के 60 विधायक लापता,अब क्या करेंगी ममता बनर्जी

बंगाल: तृणमूल कांग्रेस के 60 विधायक लापता,अब क्या करेंगी ममता बनर्जी

TNPDESK:तृणमूल कांग्रेस के लिए रविवार का दिन बेहद चिंताजनक रहा.अब ममता बनर्जी को भाजपा से अधिक अपनो से लड़ना होगा. एक तो रविवार को सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ. दूसरी ओर शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के बाद ममता बनर्जी ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक रविवार को बुलाई थी. 

लेकिन आश्चर्यजनक ढंग से तृणमूल  के 80 में से केवल 20 विधायक ही पहुंचे. आनन फानन में बैठक को स्थगित कर दिया गया. बैठक रद्द होने के बाद पार्टी प्रवक्ता सामने आए और सफाई दी कि शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद राज्य भर में टीएमसी कार्यकर्ता आक्रोशित है. 

विधायक अपने-अपने इलाके में स्थिति संभालने में लगे हुए हैं. हालांकि इसके बाद भी  तृणमूल कांग्रेस हमले के खिलाफ आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है. सोमवार और मंगलवार को सभी वार्ड और ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन होगा. ममता बनर्जी के लिए अब चुनौती केवल बाहर भाजपा से ही लड़ना नहीं, बल्कि अपने विधायकों को एकजुट रखना भी है. 

आज की बैठक में केवल 20 विधायकों के पहुंचने का मतलब साफ है कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है. हालांकि ममता बनर्जी का आक्रामक तेवर बरकरार है और वह पीछे हटने को तैयार नहीं है. वैसे कहां जा रहा है कि चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में बात बिगड़ती चली जा रही है. 

रविवार को तो इसका उदाहरण भी देखा गया,जब ममता बनर्जी के घर पर होने वाली बैठक में 60 विधायक पहुंचे ही नहीं. पिछले महीने हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. खुद भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं.भाजपा ने कुल 208 सीट जीती जबकि तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा. इस हार के बाद पार्टी में विरोध के स्वर फूटने लगे हैं.