TNP Desk: दक्षिण भारत से यह बड़ी खबर है.यहां पर एक राजनेता को उसके बयान के आधार पर पकड़ा गया है. इसको लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गई है.तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री को एक वल्गर यानी आपत्तिजनक बयान के कारण जेल जाना पड़ा है.महिला पर किए गए डबल मीनिंग कमेंट को लेकर कार्रवाई की गई है
क्या है पूरा मामला जानिए
तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनी है यहां पर डीएमके को हराकर अभिनेता से राजनेता बने सी जे विजय ने चुनाव जीता और अन्य दल के सहयोग से सरकार बनाई.
विजय की सरकार ठीक-ठाक काम कर रही है. इधर अपने बयान के कारण अक्सर विवादों में रहे उदय निधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने फिल्म अभिनेत्री पर डबल मीनिंग कमेंट किया यानी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस कारण से यह कार्रवाई की गई है. टीवीके प्रमुख मुख्यमंत्री विजय की पार्टी के विधायक उदय निधि के बयान से काफी गुस्से में है.आज तमिलनाडु पुलिस ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एमके स्टालिन के सुपुत्र उदय निधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि उदयनिधि मारन डीएमके नेता करुणानिधि के पोते हैं.
उदयनिधि के इस कांड के बारे में जानिए क्या कहा
एक सभा को संबोधित करते हुए उदय निधि मारन ने कावेरी जल विवाद पर सरकार के स्टैंड की चर्चा करते हुए अभिनेत्री त्रिशा पर कमेंट कर दिया. यह कमेंट आपत्तिजनक था.भीड़ में भी कुछ ऐसे ही हरकत देखी गई. सत्तारूढ़ दल टीवीके विधायकों ने पुलिस से इस पर कार्रवाई करने की मांग की उसके बाद मामला दर्ज कर आज उदय निधि मारन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसको लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. मालूम हो कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जे विजय के तृषा से नजदीकी संबंध हैँ.

